नवरात्रि के व्रत में हल्के और हेल्दी स्नैक्स सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं।
इन्हीं में से एक है स्वादिष्ट और कुरकुरे साबूदाना वड़े (Sabudana Vada)।
महाराष्ट्र से लेकर पूरे भारत में यह उपवास के दौरान बहुत लोकप्रिय रेसिपी है।
साबूदाना, आलू, मूंगफली और मसालों से बने ये वड़े नवरात्रि के लिए एकदम परफेक्ट नाश्ता हैं
आवश्यक सामग्री:
साबूदाना – 1 कप (6-7 घंटे भीगा हुआ)
आलू – 2 मध्यम आकार (उबले और मैश किए हुए)
मूंगफली – 1/2 कप (भुनी और दरदरी पिसी हुई)
हरी मिर्च – 2 (बारीक कटी हुई)
अदरक – 1 छोटा टुकड़ा (कसा हुआ)
हरा धनिया – 2 टेबलस्पून (बारीक कटा)
सेंधा नमक – स्वादानुसार
नींबू रस – 1 टीस्पून
तेल – तलने के लिए
बनाने की विधि:
सबसे पहले साबूदाना अच्छी तरह धोकर 6-7 घंटे या रातभर के लिए भिगो दें।
अब इसका पानी निकाल दें और इसे उबले आलू और मूंगफली के साथ अच्छे से मिला लें।
इसमें हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, नींबू रस और सेंधा नमक डालकर मिश्रण तैयार कर लें।
इस मिश्रण से छोटे-छोटे टिक्की या वड़े बना लें।
कड़ाही में तेल गरम करें और मध्यम आंच पर इन्हें सुनहरा और कुरकुरा होने तक तल लें।
गरम-गरम साबूदाना वड़े को हरी चटनी या दही के साथ परोसें।
टिप्स:
साबूदाना ज्यादा गीला न रखें, वरना वड़े टूट सकते हैं।
व्रत में आप इसे दही और मूंगफली की चटनी के साथ परोस सकते हैं।
चाहें तो इसमें कद्दूकस किया हुआ नारि
यल भी मिला सकते हैं।

No comments:
Post a Comment